2021 सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र – I (Paper – I – General Studies) (Answer Key)  - IAS SOLVED QUESTION PAPER

Latest

Monday, 11 October 2021

2021 सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र – I (Paper – I – General Studies) (Answer Key) 


1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

1. केन्द्र सरकार द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक (आर० बी० आइ०) के गवर्नर की नियुक्ति की जाती है। 

2. भारतीय संविधान के कतिपय प्रावधान केन्द्र सरकार को जनहित में आर० बी० आइ० को निदेश देने का अधिकार देते हैं। 

3. आर० बी० आइ० का गवर्नर अपना अधिकार (पावर) आर० बी० आइ० अधिनियम से प्राप्त करता है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं? 

(a) केवल 1 और 2 

(b) केवल 2 और 3 

(c) केवल 1 और 3 

(d) 1, 2 और 3

Answer – (C)


2. भारत में नियोजित अनियत मजदूरों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

1. सभी अनियत मजदूर, कर्मचारी भविष्य निधि सुरक्षा के हकदार हैं। 

2. सभी अनियत मजदूर नियमित कार्य-समय एवं समयोपरि भुगतान के हकदार हैं। 

3. सरकार अधिसूचना के द्वारा यह विनिर्दिष्ट कर सकती है कि कोई प्रतिष्ठान या उद्योग केवल अपने बैंक खातों के माध्यम से मजदूरी का भुगतान करेगा। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं? 

(a) केवल 1 और 2 

(b) केवल 2 और 3 

(c) केवल 1 और 3 

(d) 1, 2 और 3

Answer – (D)


3. आर्थिक मंदी के समय, निम्नलिखित में से कौन-सा कर उठाए जाने की सर्वाधिक संभावना होती है? 

(a) कर की दरों में कटौती के साथ-साथ ब्याज दर में वृद्धि करना

(b) सार्वजनिक परियोजनाओं पर व्यय में वृद्धि करना

(c) कर की दरों में वृद्धि के साथ-साथ ब्याज दर में कमी करना

(d) सार्वजनिक परियोजनाओं पर व्यय में कमी करना

Answer – (B)


4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

अन्य बातें अपरिवर्तित रहने पर भी किसी वस्तु के लिए बाजार माँग बढ़ सकती है, यदि 

1. इसकी स्थानापन्न वस्तु की कीमत में वृद्धि हो

2. इसकी पूरक वस्तु की कीमत में वृद्धि हो 

3. वस्तु घटिया किस्म की है और उपभोक्ताओं की आय में वृद्धि होती है 

4. इसकी कीमत घटती है 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(a) केवल 1 और 4 

(b) 2, 3 और 4

(c) 1, 3 और 4

(d) 1, 2 और 3

Answer – (A)


5. भारत में ‘शहरी सहकारी बैंकों’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

1. राज्य सरकारों द्वारा स्थापित स्थानीय मंडलों द्वारा उनका पर्यवेक्षण एवं विनियमन किया जाता है। 

2. वे इक्विटी शेयर और अधिमान शेयर जारी कर सकते हैं। 

3. उन्हें वर्ष 1966 में एक संशोधन के द्वारा बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 के कार्य-क्षेत्र में लाया गया था। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

Answer – (B)


6. भारतीय सरकारी बॉन्ड प्रतिफल निम्नलिखित में से किससे/किनसे प्रभावित होता है/होते हैं? 

1. यूनाइटेड स्टेट्स फेडरल रिजर्व की कार्रवाई 

2. भारतीय रिजर्व बैंक की कार्रवाई 

3. मुद्रास्फीति एवं अल्पावधि ब्याज दर 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2

(c) केवल 3 

(d) 1, 2 और 3

Answer – (D)


7. निम्नलिखित पर विचार कीजिए : 

1. विदेशी मुद्रा संपरिवर्तनीय बॉन्ड 

2. कुछ शर्तों के साथ विदेशी संस्थागत निवेश 

3. वैश्विक निक्षेपागार (डिपॉजिटरी) प्राप्तियाँ 

4. अनिवासी विदेशी जमा 

उपर्युक्त में से किसे/किन्हें विदेशी प्रत्यक्ष निवेश सम्मिलित किया जा सकता है/किए जा सकते हैं?

(a) 1, 2 और 3

(b) केवल 3

(c) 2 और 4 

(d) 1 और 4

Answer – (B)


8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

किसी मुद्रा के अवमूल्यन का प्रभाव यह है कि वह अनिवार्य रूप से 

1. विदेशी बाजारों में घरेल निर्यातों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाता है 

2. घरेलू मुद्रा के विदेशी मूल्य को बढ़ाता है। 

3. व्यापार संतुलन में सुधार लाता है 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) 1 और 2

(c) केवल 3 

(d) 2 और 3

Answer – (A)


9. भारत में काले धन के सृजन के निम्नलिखित प्रभावों में से कौन-सा भारत सरकार की चिन्ता का प्रमुख कारण है?

(a) स्थावर संपदा के क्रय और विलासितायुक्त आवास में निवेश के लिए संसाधनों का अपयोजन

(b) अनुत्पादक गतिविधियों में निवेश और जवाहरात, गहने, सोना इत्यादि का क्रय

(c) राजनीतिक दलों को बड़े चंदे एवं क्षेत्रवाद का विकास

(d) कर अपवंचन के कारण राजकोष में राजस्व की हानि

Answer – (D)


10. निम्नलिखित में से कौन-सा अपने प्रभाव में सर्वाधिक मुद्रास्फीतिकारक हो सकता है?

(a) सार्वजनिक ऋण की चुकौती

(b) बजट घाटे के वित्तीयन के लिए जनता से उधार लेना

(c) बजट घाटे के वित्तीयन के लिए बैंकों से उधार लेना

(d) बजट घाटे के वित्तीयन के लिए नई मुद्रा का सृजन करना

Answer – (D)


11. निम्नलिखित में से किससे किसी अर्थव्यवस्था में गुणक में वृद्धि होती है?

(a) बैंकों में आरक्षित नकदी निधि अनुपात में वृद्धि

(b) बैंकों के सांविधिक चलनिधि अनुपात में वृद्धि

(c) लोगों की बैंकिंग आदतों में वृद्धि

(d) देश की जनसंख्या में वृद्धि

Answer – (C)


12. भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, माँग-प्रेरित मुद्रास्फीति या उसमें वृद्धि निम्नलिखित किन कारणों से होती है? 

1. विस्तारकारी नीतियाँ 

2. राजकोषीय प्रोत्साहन 

3. मुद्रास्फीति सूचकांकन मजदूरी (इन्फ्लेशन इंडेक्सिंग वेजेस) 

4. उच्च क्रय शक्ति 

5. बढ़ती ब्याज दर

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1, 2 और 4

(b) केवल 3, 4 और 5

(c) केवल 1, 2, 3 और 5

(d) 1, 2, 3, 4 और 5

Answer – (A)


13. भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

1. खुदरा निवेशक डीमैट खातों के माध्यम से प्राथमिक बाजार में ‘राजकोष बिल (ट्रेजरी बिल)’ और ‘भारत सरकार के ऋण बॉन्ड’ में निवेश कर सकते हैं। 

2. ‘बातचीत से तय लेनदेन प्रणाली-ऑर्डर मिलान (निगोशिएटेड डीलिंग सिस्टम-ऑर्डर मैचिंग)’ भारतीय रिजर्व बैंक का सरकारी प्रतिभूति व्यापारिक मंच है। 

3. ‘सेंट्रल डिपोजिटरी सर्विसेज लिमिटेड’ का भारतीय रिजर्व बैंक एवं बम्बई स्टॉक एक्सचेंज द्वारा संयुक्त रूप से प्रवर्तन किया जाता है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं? 

(a) केवल 1 

(b) 1 और 2 

(c) केवल 3 

(d) 2और 3 

Answer – (B)


14. ‘बॉटरक्रेडिट’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

1. यह जल एवं स्वच्छता क्षेत्र में कार्य के लिए सूक्ष्म वित्त साधनों (माइक्रोफाइनेंस टूल्स) को लागू करता है। 

2. यह एक वैश्विक पहल है जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व बैंक के तत्त्वावधान में प्रारंभ किया गया है। 

3. इसका उद्देश्य निर्धन व्यक्तियों को सहायिकी के बिना अपनी जल-संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समर्थ बनाना है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं? 

(a) केवल 1 और 2 

(b) केवल 2 और 3 

(c) केवल 1 और 3 

(d) 1, 2 और 3

Answer – (C)


15. भारत में, ‘अंतिम उधारदाता (लेंडर ऑफ लास्ट रिसॉर्ट)’ के रूप में केन्द्रीय बैंक के कार्य में सामान्यतः निम्नलिखित में से क्या सम्मिलित है/हैं? 

1. अन्य स्रोतों से ऋण प्राप्ति में विफल होने पर (व्यापार एवं उद्योग निकायों को ऋण प्रदान करना 

2. अस्थायी संकट के समय बैंकों के लिए चलनिधि उपलब्ध कराना 

3. बजटीय घाटों के वित्तीयन के लिए सरकारों को ऋण देना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) 1 और 2

(b) केवल 2

(c) 2 और 3

(d) केवल 3

Answer – (B)


16. निम्नलिखित में से किसके अंगीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए ‘R2 व्यवहार संहिता (R2 कोड ऑफ प्रैक्टिसेज)’ साधन उपलब्ध करती है?

(a) इलेक्ट्रॉनिकी पुनर्चक्रण उद्योग में पर्यावरणीय दृष्टि से विश्वसनीय व्यवहार

(b) रामसर कन्वेंशन के अंतर्गत ‘अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की आर्द्र भूमि’ का पारिस्थितिक प्रबंधन

(c) निम्नीकृत भूमि पर कृषि फसलों की खेती का संधारणीय व्यवहार

(d) प्राकृतिक संसाधनों के दोहन में ‘पर्यावरणीय प्रभाव आकलन

Answer – (A)


17. ताम्र प्रगलन संयंत्रों के बारे में चिन्ता का कारण क्या है? 

1. वे पर्यावरण में कार्बन मोनोक्साइड को घातक मात्राओं में निर्मुक्त कर सकते हैं। 

2. ताम्रमल (कॉपर स्लैग) पर्यावरण में कुछ भारी धातुओं के निक्षालन (लीचिंग) का कारण बन सकता है। 

3. वे सल्फर डाइऑक्साइड को एक प्रदूषक के रूप में निर्मुक्त कर सकते हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3 

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

Answer – (B)


18. भट्टी तेल (फर्नेस ऑयल) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

1. यह तेल परिष्करणियों (रिफाइनरी) का एक उत्पाद है।

2. कुछ उद्योग इसका उपयोग ऊर्जा (पावर) उत्पादन के लिए करते हैं। 

3. इसके उपयोग से पर्यावरण में गंधक का उत्सर्जन होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3 

(c) केवल 1 और 3 

(d) 1, 2 और 3

Answer – (D)


19. ब्लू कार्बन क्या है? 

(a) महासागरों और तटीय पारिस्थितिक तंत्रों द्वारा प्रगृहीत कार्बन

(b) वन जैव मात्रा (बायोमास) और कृषि मृदा में प्रच्छादित कार्बन

(c) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में अंतर्विष्ट कार्बन 

(d) वायुमंडल में विद्यमान कार्बन

Answer – (A)


20. प्रकृति में, निम्नलिखित में से किस जीव का/किन जीवों के मृदाविहीन सतह पर जीवित पाए जाने की सर्वाधिक संभावना है?

1. फर्न 

2. लाइकेन 

3. मॉस 

4. छत्रक (मशरूम)

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 4

(b) केवल 2

(c) 2 और 3

(d) 1, 3 और

Answer – (C)


21. निम्नलिखित में से किसका उपयोग प्राकृतिक मच्छर प्रतिकर्षी तैयार करने में किया जाता है? 

(a) कांग्रेस पास 

(b) एलिफेंट घास 

(c) लेमन घास 

(d) नट पास

Answer – (C)


22. जीवों के निम्नलिखित प्रकारों पर विचार कीजिए : 

1. कॉपिपोड 

2. साइनोबैक्टीरिया 

3. डायटम 

4. फोरेमिनिफेरा 

उपर्युक्त में से कौन-से जीव महासागरों की आहार शृंखलाओं में प्राथमिक उत्पादक हैं? 

(a) 1 और 2 

(b) 2 और 3 

(c) 3 और 4 

(d) 1 और 4

Answer – (B)


23. निम्नलिखित प्राणियों पर विचार कीजिए : 

1. जाहक (हेज्होंग) 

2. शैलमूषक (मारमाँट) 

3. बज्रशल्क (पैंगोलिन) 

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से जीव परभक्षियों द्वारा पकड़े जाने की संभावना को कम करने के लिए, स्वयं को लपेटकर अपने सुभेद्य अंगों की रक्षा करता है/ करते हैं?

(a) 1 और 2 

(b) केवल 2 

(c) केवल 3 

(d) 1 और 3

Answer – (D)


24. ‘वनों पर न्यूयॉर्क घोषणा (न्यूयॉर्क डिक्लेरेशन और फॉरेस्ट्स)’ के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं? 

1. 2014 में, संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में पहली बार इसका समर्थन किया गया था। 

2. इसमें वन के हास को रोकने के लिए एक वैश्विक समय-रेखा का समर्थन किया गया। 

3. यह वैध रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय घोषणा है। 

4. यह सरकारों, बड़ी कंपनियों और देशीय समुदायों द्वारा समर्थित है। 

5.भारत, इसके प्रारंभ के समय, हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक था। 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। 

(a) 1, 2 और 4 

(b) 1, 3 और 5 

(c) 3 और 4 

(d) 2 और 5

Answer – (A)


25. तंत्रिका अपहास (न्यूरोडीजेनेरेटिव) समस्याओं के लिए उत्तरदायी माने जाने वाले मैग्नेटाइट कण पर्यावरणीय प्रदूषकों के रूप में निम्नलिखित में से किनसे उत्पन्न होते हैं? 

1. मोटरगाड़ी के ब्रेक 

2. मोटरगाड़ी के इंजन 

3. घरों में प्रयोग होने वाले माइक्रोवेव स्टोव 

4. बिजली संयंत्र 

5. टेलीफोन लाइन 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। 

(a) केवल 1, 2, 3 और 5 

(b) केवल 1, 2 और 4 

(c) केवल 3, 4 और 5 

(d) 1, 2, 3, 4 और 5

Answer – (D)


26. निम्नलिखित में से कौन-सा जीव निस्यदक भोजी (फिल्टर फीडर) है?

(a) अशल्क मीन (कैटफिश)

(b) अष्टभुज (ऑक्टोपस) 

(c) सीप (ऑयस्टर) 

(d) हवासिल (पेलिकन)

Answer – (C)


27. निम्नलिखित जैव भासायनिक चक्रों में से किसमें, चट्टानों का अपक्षय चक्र में प्रवेश करने वाले पोषक तत्त्व के निर्मुक्त होने का मुख्य स्रोत है? 

(a) कार्बन चक्र 

(b) नाइट्रोजन चक्र 

(c) फॉस्फोरस चक्र

(d) सल्फर चक्र

Answer – (C)


28. निम्नलिखित में से कौन-से जीव अपरदाहारी (डेट्राइटिवोर) है? 

1. केंचुआ 

2. जेलीफिश 

3. सहस्रपादी (मिलीपीड) 

4. समुद्री घोड़ा (सीहाँस) 

5. काष्ठ यूका (बुडलाइस) 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। 

(a) केवल 1, 2 और 4 

(b) केवल 2, 3, 4 और 5 

(c) केवल 1, 3 और 5 

(d) 1, 2, 3, 4 और 5

Answer – (C)


29. यू० एन० ई० पी० द्वारा समर्थित ‘कॉमन कार्बन मैट्रिक’ को किसलिए विकसित किया गया है? 

(a) संपूर्ण विश्व में निर्माण कार्यो के कार्बन पदचिन्ह का आकलन करने के लिए

(b) कार्बन उत्सर्जन व्यापार में विश्वभर की वाणिज्यिक कषि संस्थाओं के प्रवेश हेतु अधिकार देने के लिए

(c) सरकारों को अपने देशों द्वारा किए गए सम्घ्र कार्बन पदचिह्न के आकलन हेतु अधिकार देने के लिए

(d) किसी इकाई समय (यूनिट टाइम) में विश्व में जीवाश्मी ईंधनों के उपयोग से उत्पन्न होने वाले समग्र कार्बन पदचिह्न के आकलन के लिए।

Answer – (A)


30. निम्नलिखित समूहों में से किनमें ऐसी जातियाँ होती है, जो अन्य जीवों के साथ सहजीवी संबंध बना सकती है? 

1. नाइडेरिया 

2. कवक (फैजाई) 

3. आदिजंतु (प्रोटोजोआ) 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

Answer – (D)


31. मुरैना के समीप स्थित चौंसठ योगिनी मंदिर के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

1. यह कच्छपघात राजवंश के शासनकाल में निर्मित एक वृत्ताकार मंदिर है। 

2. यह भारत में निर्मित एकमात्र वृत्ताकार मंदिर है। 

3. इसका उद्देश्य इस क्षेत्र में वैष्णव पूजा-पद्धति को प्रोत्साहन देना था। 

4. इसके डिजाइन से यह लोकप्रिय धारणा बनी कि यह भारतीय संसद भवन के लिए प्रेरणा-स्रोत रहा था। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(a) 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) 1 और 4

(d) 2, 3 और 4

Answer – (C)


32. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राचीन नगर अपने उन्नत जल संचयन और प्रबंधन प्रणाली के लिए सुप्रसिद्ध है, जहाँ बाँधों की श्रृंखला का निर्माण किया गया था और संबद्ध जलाशयों में नहर के माध्यम से जल को प्रवाहित किया जाता था?

(a) धौलावीरा

(b) कालीबंगा

(c) राखीगढ़ी

(d) रोपड़

Answer – (A)


33. सत्रहवीं शताब्दी के पहले चतुर्थांश में, निम्नलिखित में से कहाँ इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी का कारखाना। के कारखाने स्थित था/थे?

1. भरूच 

2. चिकाकोल 

3. त्रिचिनोपोली

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1

(b) 1 और 2

(c) केवल 3

(d) 2 और 3

Answer – (A)


34. गुप्त वंश के पतन से लेकर आरंभिक सातवीं शताब्दी में हर्षवर्धन के उत्थान तक उत्तर भारत में निम्नलिखित में से किन राज्यों का शासन था? 

1. मगध के गुप्त 

2. मालवा के परमार 

3. थानेसर के पुष्यभूति 

4. कन्नौज के मौखरि 

5. देवगिरि के यादव 

6. वल्लभी के मैत्रक

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) 1, 2 और 5 

(b) 1, 3, 4 और 6 

(c) 2, 3 और 4

(d) 5 और 6

Answer – (B)


35. पुर्तगाली लेखक नूनिन के अनुसार, विजयनगर साम्राज्य में महिलाएं निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में निपुण थी? 

1. कुश्ती 

2. ज्योतिषशास्त्र 

3. लेखाकरण 

4. भविष्यवाणी

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1, 2 और 3

(b) केवल 1, 3 और 4

(c) केवल 2 और 4

(d) 1, 2, 3 और 4

Answer – (D)


36. आंध्र प्रदेश में मदनपल्ली के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

(a) पिंगलि वेंकैया ने यहाँ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का डिजाइन किया।

(b) पट्टाभि सीतारमैया ने यहाँ से आंध्र क्षेत्र में भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया।

(c) रवीन्द्रनाथ टैगोर ने यहाँ राष्ट्रगान का बांग्ला से अंग्रेजी में अनुवाद किया।

(d) मैडम ब्लावत्स्की तथा कर्नल ऑलकाट ने सबसे पहले यहाँ थियोसोफिकल सोसाइटि का मुख्यालय स्थापित किया।

Answer – (C)


37. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए : 

(ऐतिहासिक स्थान) : (ख्याति का कारण) 

1. बुर्जहोम       : शैलकृत देव मंदिर 

2. चंद्रकेतुगढ़  : टेराकोटा कला 

3. गणेचर        : ताम्र कलाकृतियाँ 

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/कौन-से सही सुमेलित है/हैं ?

(a) केवल 1 

(b) 1 और 2 

(c) केवल 3 

(d) 2 और 3

Answer – (D)


38. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

1. इल्तुतमिश के शासनकाल में, चंगेज़ खान भगोड़े ख्वारिज्म युवराज की खोज में सिंधु नदी तक पहुंचा था। 

2. मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में, तैमूर ने मुल्तान पर अधिकार किया था और सिंधु नदी पार की थी। 

3. विजयनगर साम्राज्य के देव राय द्वितीय के शासनकाल में, बास्को द गामा केरल के तट पर पहुँचा था। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं? 

(a) केवल 1

(b) 1 और 2 

(c) केवल 3 

(d) 2 और 3

Answer – (A)


39. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

1. संत फ्रांसिस जेवियर, जेसुइट संघ (ऑर्डर) के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। 

2. संत फ्रांसिस जेवियर की मृत्यु गोवा में हुई तथा यहाँ उन्हें समर्पित एक गिरजाघर है। 

3. गोवा में प्रति वर्ष संत फ्रांसिस जेवियर के भोज का अनुष्ठान किया जाता है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं? 

(a) केवल 1 और 2 

(b) केवल 2 और 3 

(c) केवल 1 और 3 

(d) 1, 2 और 3

Answer – (C)


40. प्राचीन भारत के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं? 

1. मिताक्षरा ऊँची जाति की सिविल विधि थी और दायभाग निम्न जाति की सिविल विधि थी। 

2. मिताक्षरा व्यवस्था में, पुत्र अपने पिता के जीवनकाल में ही संपत्ति पर अधिकार का दावा कर सकते थे, जबकि दायभाग व्यवस्था में पिता की मृत्यु के उपरांत ही पुत्र संपत्ति पर अधिकार का दावा कर सकते थे। 

3. मिताक्षरा व्यवस्था किसी परिवार के केवल पुरुष सदस्यों के संपत्ति-संबंधी मामलों पर विचार करती है, जबकि दायभाग व्यवस्था किसी परिवार के पुरुष एवं महिला सदस्यों, दोनों के संपत्ति-संबंधी मामलों पर विचार करती है। 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। 

(a) 1 और 2 

(b) केवल 2 

(c) 1 और 3 

(d) केवल 3

Answer – (B)


41. प्राचीन भारत के इतिहास के संदर्भ में, भवभूति, हस्तिमल्ल तथा क्षेमेश्वर क्यों प्रसिद्ध थे? 

(a) जैन साधु 

(b) नाटककार 

(c) मंदिर वास्तुकार 

(d) दार्शनिक

Answer – (B)


42. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

1. 1919 के मांटेग्यू-चेम्सफ़ोर्ड सुधारों में 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं के मताधिकार की संस्तुति की गई। 

2. 1935 के गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट में, विधानमंडल में महिलाओं के लिए आरक्षित स्थानों का प्रावधान किया गया। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं? 

(a) केवल 1 

(b) केवल 2 

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) न तो 1 और न ही 2

Answer – (B)


43. भारतीय इतिहास में 8 अगस्त, 1942 के संदर्भ निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है? 

(a) ए० आइ० सी० सी० द्वारा भारत छोड़ो प्रस्ताव अंगीकार किया गया। 

(b) वायसराय की एक्जेक्यूटिव काउंसिल का विकास अधिक संख्या में भारतीयों को सम्मिलित कर लिए किया गया। 

(c) सात प्रांतों में कांग्रेस मंत्रिमंडलों ने त्यागपत्र दिया 

(d) क्रिप्स ने प्रस्ताव रखा कि द्वितीय विश्व युद्ध होते ही संपूर्ण डोमिनियन स्टेटस वाले भारतीय संघ की स्थापना की जाएगी।

Answer – (A)


44. इनमें से कौन अंग्रेजी में अनूदित प्राचीन भारतीय धार्मिक गीतिकाव्य – ‘सॉन्ग्स फ्रॉम प्रिजन’ से संबद्ध है? 

(a) बाल गंगाधर तिलक 

(b) जवाहरलाल नेहरू 

(c) मोहनदास करमचंद गाँधी 

(d) सरोजिनी नायडू

Answer – (C)


45. मध्यकालीन भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा आकार की दृष्टि से आरोही क्रम में सही अनुक्रम है? 

(a) परगना—सरकार—सूबा 

(b) सरकार—परगना—सूबा 

(c) सूबा—सरकार—परगना 

(d) परगना—सूबा—सरकार

Answer – (A)


46. इनमें से कौन सेक्रेटरी के रूप में हिन्दू फीमेल स्कूल से संबद्ध थे/थीं, जो बाद में बेथ्यून फीमेल स्कूल के नाम से जाना जाने लगा? 

(a) एनी बेसेंट 

(b) देवेन्द्रनाथ टैगोर 

(c) ईश्वरचंद्र विद्यासागर 

(d) सरोजिनी नायडू

Answer – (C)


47. औपनिवेशिक भारत के संदर्भ में, शाह नवाज़ खान, प्रेम कुमार सहगल और गुरबख्श सिंह ढिल्लों याद किए। जाते हैं 

(a) स्वदेशी और बहिष्कार आंदोलन के नेता के रूप में 

(b) 1946 की अंतरिम सरकार के सदस्यों के रूप में 

(c) संविधान सभा में प्रारूप समिति के सदस्यों के रूप में 

(d) आजाद हिंद फौज (इंडियन नैशनल आर्मी) के अधिकारियों के रूप में

Answer – (D)


48. भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं? 

1. हैदराबाद राज्य से आरकोट की निजामत का उदय हुआ। 

2. विजयनगर साम्राज्य से मैसूर राज्य का उदय हुआ 

3. रूहेलखंड राज्य का गठन, अहमद शाह दुर्रानी द्वारा अधिकृत राज्यक्षेत्र में से हुआ। 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए 

(a) 1 और 2 

(b) केवल 2 

(c) 2 और 3 

(d) केवल 3

Answer – (A)


49. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है? 

(a) अजंता गुफाएँ, वाघोरा नदी की घाटी में स्थित हैं।

(b) साँची स्तूप, चंबल नदी की घाटी में स्थित है। 

(c) पांडू-लेणा गुफा देव मंदिर, नर्मदा नदी की घाटी में स्थित हैं। 

(d) अमरावती स्तूप, गोदावरी नदी की घाटी में स्थित हैं।

Answer – (A)


50. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

1. यूनिसेफ (UNICEF) द्वारा 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया गया। 

2. पाकिस्तान की संविधान सभा में यह मांग रखी गई कि राष्ट्रभाषाओं में बांग्ला को भी सम्लित किया जाए। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ? 

(a) केवल 1 

(b) केवल 2 

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) न तो 1 और न ही 2

Answer – (B)


51. स्थायी कृषि (पर्माकल्चर), पारंपरिक रासायनिक कृषि से किस तरह भिन्न है? 

1. स्थायी कृषि एकधान्य कृषि पद्धति को हतोत्साहित करता है, किन्तु पारंपरिक रासायनिक कृषि में एकधान्य कृषि पद्धति की प्रधानता है। 

2. पारंपरिक रासायनिक कृषि के कारण मृदा की लवणता में वृद्धि हो सकती है, किन्तु इस तरह की परिघटना स्थायी कृषि में दृष्टिगोचर नहीं होती है। 

3. पारंपरिक रासायनिक कृषि अर्धशुष्क क्षेत्रों में आसानी से संभव है, किन्तु ऐसे क्षेत्रों में स्थायी कृषि इतनी आसानी से संभव नहीं है। 

4. मल्च बनाने (मल्चिंग) की प्रथा स्थायी कृषि में काफी महत्त्वपूर्ण है, किन्तु पारंपरिक रासायनिक कृषि में ऐसी प्रथा आवश्यक नहीं है। 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। 

(a) 1 और 3 

(b) 1, 2 और 4 

(c) केवल 4 

(d) 2 और 3

Answer – (B)


52. ‘ताड़ तेल (पाम ऑयल)’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

1. ताड़ तेल वृक्ष दक्षिण-पूर्व एशिया में प्राकृतिक रूप में पाया जाता है। 

2. ताड़ तेल लिपस्टिक और इत्र बनाने वाले कुछ उद्योगों के लिए कच्चा माल है। 

3. ताड़ तेल का उपयोग जैव डीज़ल के उत्पादन में किया जा सकता है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं? 

(a) केवल 1 और 2 

(b) केवल 2 और 3 

(c) केवल 1 और 3 

(d) 1, 2 और 3

Answer – (B)


53. सिंधु नदी प्रणाली के संदर्भ में, निम्नलिखित चार नदियों में से तीन नदियाँ इनमें से किसी एक नदी में मिलती हैं जो सीधे सिंधु नदी से मिलती है। निम्नलिखित में से वह नदी कौन-सी है, जो सिंधु नदी से सीधे मिलती है? 

(a) चेनाब 

(b) झेलम 

(c) रावी 

(d) सतलुज

Answer – (D)


54. भारत के संदर्भ में डीडवाना, कुचामन, सरगोल और खाटू किनके नाम है? 

(a) हिमनद 

(b) गरान (मैंग्रोव) क्षेत्र 

(c) रामसर क्षेत्र 

(d) लवण झील

Answer – (D)


55. निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए : 

1. ब्राह्मणी 

2. नागावली 

3. सुवर्णरेखा 

4. वंशधारा

उपर्युक्त में से कौन-सी नदियाँ पूर्वी घाट से निकलती हैं।

(a) 1 और 2

(b) 2 और 4 

(c) 3 और 4 

(d) 1 और 3

Answer – (B)


56. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

1. वैश्विक सागर आयोग (ग्लोबल ओशन कमीशन) अंतर्राष्ट्रीय जल-क्षेत्र में समुद्र-संस्तरीय (सीबेड) खोज और खनन के लिए लाइसेंस प्रदान करता है। 

2. भारत ने अंतर्राष्ट्रीय जल-क्षेत्र में समुद्र-संस्तरीय खनिज की खोज के लिए लाइसेंस प्राप्त किया है। 

3. ‘दुर्लभ मृदा खनिज (रअर अर्थ मिनरल)’ अंतर्राष्ट्रीय जल-क्षेत्र में समुद्र अधस्तल पर उपलब्ध है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं? 

(a) केवल 1 और 2 

(b) केवल 2 और 3 

(c) केवल 1 और 3 

(d) 1, 2 और 3

Answer – (B)


57. निम्नलिखित में से कौन-सी फसल, न्यूनतम जल-दक्ष (लीस्ट वॉटर-एफिशिएंट) फसल है? 

(a) गन्ना 

(b) सूरजमुखी 

(c) बाजरा 

(d) अरहर (रेड ग्राम)

Answer – (A)


58. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

1. उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में, व्यापारिक पवन के प्रभाव के कारण पूर्वी खंडों की तुलना में महासागरों के पश्चिमी खंड अधिक उष्ण होते हैं। 

2. शीतोष्ण क्षेत्र में, पश्चिमी पवन पश्चिमी खंडों की तुलना में महासागरों के पूर्वी खंडों को अधिक उष्ण बनाता है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं? 

(a) केवल 1 

(b) केवल 2 

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) न तो 1 और न ही 2

Answer – (C)


59. जलवायु-अनुकूल कृषि (क्लाइमेट-स्मार्ट एग्रीकल्चर) के लिए भारत की तैयारी के संदर्भ में, निम्नलिखित में पर विचार कीजिए: 

1. भारत में ‘जलवायु-स्मार्ट ग्राम (क्लाइमेट-स्मार्ट विलेज)’ दृष्टिकोण, अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान कार्यक्रम – जलवायु परिवर्तन, कृषि एवं खाद्य सरक्षा (सी० सी० ए० एफ० एस०) द्वारा संचालित परियोजना का एक भाग है। 

2. सी० सी० ए० एफ० एस० परियोजना, अंतरीके कृषि अनुसंधान हेतु परामर्शदात्री समूह (सी० जी० आइ० ए० आर०) के अधीन संचालित किया जाता है, जिसका मुख्यालय फ्रांस में है। 

3. भारत में स्थित अंतर्राष्ट्रीय अर्धशुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (आइ० सी० आर० आइ० एस० ए० टी०), सी० जी० आइ० ए० आर० के अनुसंधान केन्द्रों में से एक है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं? 

(a) केवल 1 और 2 

(b) केवल 2 और 3 

(c) केवल 1 और 3 

(d) 1, 2 और 3

Answer – (D)


60. “पत्ती-कूड़ा (लीफ़ लिटर) किसी अन्य जीवोम (बायोम) की तुलना में तेजी से विघटित होता है और इसके परिणामस्वरूप मिट्टी की सतह प्रायः अनावृत होती है। पेड़ों के अतिरिक्त, वन में विविध प्रकार के पौधे होते हैं जो आरोहण के द्वारा या अधिपादप (एपिफाइट) के रूप में पनपकर पेड़ों के शीर्ष तक पहँचकर प्रतिस्थ होते.!” और पेड़ों की ऊपरी शाखाओं में जड़े जमाते हैं। यह किसका सबसे अधिक सटीक विवरण है?

(a) शंकुधारी वन 

(b) शुष्क पर्णपाती वन 

(c) गरान (मैंग्रोव) वन 

(d) उष्णकटिबंधीय वर्षावनर

Answer – (D)


61. सवाना की वनस्पति में विखरे हुए छोटे वृक्षों के साथ घास के मैदान होते है, किन्तु विस्तृत क्षेत्र में कोई वृक्ष नहीं होते हैं। ऐसे क्षेत्रों में वन विकास सामान्यतः एक या एकाधिक या कुछ परिस्थितियों के संयोजन के द्वारा नियंत्रित होता है। ऐसी परिस्थितियां निम्नलिखित में से कौन-सी हैं? 

1. बिलकारी प्राणी और दीमक 

2. अग्रि 

3. चरने वाले तृणभक्षी प्राणी (हर्बिवोर्स) 

4. मौसमी वर्षा 

5. मृदा के गुण

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। 

(a) 1 और 2 

(b) 4 और 5 

(c) 2, 3 और 4 

(d) 1, 3 और 5

Answer – (C)


62. पृथ्वी ग्रह पर जल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

1. नदियों और झीलों में जल की मात्रा, भू-जल की मात्रा से अधिक है। 

2. ध्रुवीय हिमच्छद और हिमनदों में जल की मात्रा, (भू-जल की मात्रा से अधिक है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं? 

(a) केवल 1 

(b) केवल 2 

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

Answer – (B)


63. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

1. मोरिंगा (सहजन वृक्ष) एक फलीदार सदापर्णी वृक्ष 

2. इमली का पेड़ दक्षिण एशिया का स्थानिक वृक्ष 

3. भारत में अधिकांश इमली लघु वनोत्पाद के रूप में संगृहीत की जाती है। 

4. भारत इमली और मोरिंगा के बीज निर्यात करता 

5. मोरिंगा और इमली के बीजों का उपयोग जैव ईंधन के उत्पादन में किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही है?

(a) 1, 2, 4 और 5

(b) 3, 4 और 5

(c) 1, 3 और 4 

(d) 1, 2, 3 और 5

Answer – (B)


64. भारत में काली कपास मृदा की रचना, निम्नलिखित में से किसके अपक्षयण से हुई है?

(a) भूरी वन मृदा 

(b) विदरी (फिशर) ज्वालामुखीय चट्टान 

(c) ग्रेनाइट और शिस्ट

(d) शेल और चूना-पत्थर

Answer – (B)


65. ‘पुनःसंयोजित (रीकॉम्बिनेंट) वेक्टर वैक्सीन’ से संबंधित हाल के विकास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

1. इन वैक्सीनों के विकास में आनुवंशिक इंजीनियरी का प्रयोग किया जाता है। 

2. जीवाणुओं और विषाणुओं का प्रयोग रोगवाहक (वेक्टर) के रूप में किया जाता है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं? 

(a) केवल 1 

(b) केवल 2 

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) न तो 1 और न ही 2

Answer – (C)


66. आनुवंशिक रोगों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

1. अंडों के अंतःपात्र (इन विट्रो) निषेचन से या तो पहले या बाद में सूत्रकणिका प्रतिस्थापन (माइटोकॉन्ड्रिअल रिप्लेसमेंट) चिकित्सा द्वारा सूत्रकणिका रोगों (माइटोकॉन्ड्रिअल डिजीज) को माता-पिता से संतान में जाने से रोका जा सकता है। 

2. किसी संतान में सूत्रकणिका रोग आनुवंशिक रूप से पूर्णतः माता से जाता है न कि पिता से। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं? 

(a) केवल 1 

(b) केवल 2 

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) न तो 1 और न ही 2

Answer – (C)


67. बॉलगार्ड-I और बॉलगार्ड-II प्रौद्योगिकियों का उल्लेख किसके संदर्भ में किया जाता है? 

(a) फसली पादपों का क्लोनी प्रवर्धन 

(b) आनुवंशिक रूप से रूपांतरित फसली पादपों का विकास 

(c) पादप बृद्धिकर पदार्थों का उत्पादन 

(d) जैव उर्वरकों का उत्पादन

Answer – (B)


68. किसी प्रेशर कुकर में, जिस तापमान पर खाद्य पकाए जाते हैं, वह मुख्यतः निम्नलिखित में से किन पर निर्भर करता है?

1. ढक्कन में स्थित छिद्र का क्षेत्रफल 

2. ज्वाला का तापमान 

3. ढक्कन का भार 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। 

(a) केवल 1 और 2 

(b) केवल 2 और 3 

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

Answer – (D)


69. निम्नलिखित पर विचार कीजिए :

1. जीवाणु

2. कवक

3. विषाणु

उपर्युक्त में से किन्हें कृत्रिम/संश्लेषित माध्यम में संवर्धित किया जा सकता है?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

Answer – (A)


70. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. एडीनोवायरसों में एकल-तंत डी० एन० ए० संजीन (जीनोम) होते हैं, जबकि रेट्रोवायरसों में द्वि-तंतु डी० एन० ए० संजीन (जीनोम) होते हैं।

2. कभी-कभी सामान्य जुकाम एडीनोवायरस के कारण होता है, जबकि एड्स (ए० आइ० डी० एस०) रेट्रोवायरस के कारण होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

Answer – (B)


71. जल किसी अन्य द्रव की अपेक्षा अधिक पदार्थों को घोल सकता है, क्योंकि

(a) इसकी प्रकृति द्विध्रुवीय है

(b) यह ऊष्मा का सुचालक है

(c) इसकी विशिष्ट ऊष्मा का मान उच्च होता है

(d) यह हाइड्रोजन का एक ऑक्साइड है।

Answer – (A)


72. सड़क प्रकाश व्यवस्था के संदर्भ में, सोडियम बत्तियाँ, एल० ई० डी० बत्तियों से किस तरह भिन्न हैं?

1. सोडियम बत्तियाँ प्रकाश को 360 डिग्री में उत्पन्न करती हैं, किन्तु एल० ई० डी० बत्तियों में ऐसा नहीं होता है।

2. सड़क की बत्तियों के रूप में, एल० ई० डी० बत्तियों की तुलना में सोडियम बत्तियों की उपयोगिता अवधि अधिक होती है।

3. सोडियम बत्ती के दृश्य प्रकाश का स्पेक्ट्रम लगभग एकवर्णी होता है, जबकि एल० ई० डी० बत्तियाँ सड़क प्रकाश व्यवस्था में सार्थक वर्ण सुविधाएँ (कलर अडवैटेज) प्रदान करती हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 3

(b) केवल 2

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

Answer – (C)


73. ‘ACE2’ पद का उल्लेख किस संदर्भ में किया जाता है?

(a) आनुवंशिक रूप से रूपांतरित पादपों में पुन:स्थापित (इंट्रोड्यूस्ड) जीन

(b) भारत के निजी उपग्रह संचालन प्रणाली का विकास

(c) वन्य प्राणियों पर निगाह रखने के लिए रेडियो कॉलर

(d) विषाणुजनित रोगों का प्रसार

Answer – (D)


74. बिस्फिनॉल A (BPA), जो चिन्ता का कारण है. निम्नलिखित में से किस प्रकार के प्लास्टिक के उत्पादन में एक संरचनात्मक/मुख्य घटक है?

(a) निम्न घनत्व वाले पॉलिएथिलीन

(b) पॉलिकार्बोनेट

(c) पॉलिएथिलीन टेरेफ्थेलेट

(d) पॉलिविनाइल क्लोराइड

Answer – (B)


75. निम्नलिखित में से किसमें ‘ट्राइक्लोसन’ के विद्यमान होने की सर्वाधिक संभावना है, जिसके लंबे समय तक उच्च स्तर के प्रभावन में रहने को हानिकारक माना जाता है?

(a) खाद्य परिरक्षक

(b) फल पकाने वाले पदार्थ

(c) पुनःप्रयुक्त प्लास्टिक के पात्र

(d) प्रसाधन सामग्री

Answer – (D)


76. खगोलीय दूरियाँ प्रकाश-वर्ष में मापे जाने का कारण निम्नलिखित में से कौन-सा है?

(a) तारकीय पिंडों के बीच की दूरियाँ परिवर्तित नहीं होती हैं।

(b) तारकीय पिंडों का गुरुत्व परिवर्तित नहीं होता है।

(c) प्रकाश सदैव सीधी रेखा में यात्रा करता है।

(d) प्रकाश की गति (स्पीड) सदैव एकसमान होती है।

Answer – (D)


77. हमने ब्रिटिश मॉडल पर आधारित संसदीय लोकतंत्र को अपनाया है, किन्तु हमारा मॉडल उस मॉडल से किस प्रकार भिन्न है?

1. जहाँ तक विधि-निर्माण का संबंध है, ब्रिटिश संसद सर्वोपरि अथवा संप्रभु है, किन्तु भारत में संसद की विधि-निर्माण की शक्ति परिसीमित है।

2. भारत में, संसद के किसी अधिनियम के संशोधन की संवैधानिकता से संबंधित मामले उच्चतम न्यायालय द्वारा संविधान पीठ को भेजे जाते हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) न तो 1 और न ही 2

Answer – (C)


78. संघ सरकार के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. एन० गोपालास्वामी आयंगर समिति ने सुझाव दिया था कि किसी मंत्री और किसी सचिव को प्रशासनिक सुधार करने और उसे बढ़ावा देने के लिए पूर्णतः नामित किया जाना चाहिए।

2. प्रशासनिक सुधार आयोग, 1966 की संस्तुति के आधार पर वर्ष 1970 में कार्मिक विभाग का गठन किया गया और इसे प्रधानमंत्री के प्रभार के अधीन रखा गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

Answer – (C)


79. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत ‘निजता का अधिकार संरक्षित है?

(a) अनुच्छेद 15

(b) अनुच्छेद 19

(c) अनुच्छेद 21

(d) अनुच्छेद 29

Answer – (C)


80. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है जो प्रत्याशियों को किसी एक लोक सभा चुनाव में तीन निर्वाचन-क्षेत्रों से लड़ने से रोकता है।

2. 1991 के लोक सभा चुनाव में श्री देवी लाल ने तीन लोक सभा निर्वाचन-क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था।

3. वर्तमान नियमों के अनुसार, यदि कोई प्रत्याशी किसी एक लोक सभा चुनाव में कई निर्वाचनक्षेत्रों से चुनाव लड़ता है, तो उसकी पार्टी को उन निर्वाचन-क्षेत्रों के उप-चुनावों का खर्च उठाना चाहिए, जिन्हें उसने खाली किया है बशर्ते वह सभी निर्वाचन-क्षेत्रों से विजयी हुआ हो।। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 3

(d) 2 और 3

Answer – (B)


81. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. शहर का अधिकार’ एक सम्मत मानव अधिकार है तथा इस संबंध में, संयुक्त राष्ट्र हैबिटेट (यू० एन० हैबिटेट) प्रत्येक देश द्वारा की गई प्रतिबद्धताओं को मॉनिटर करता है।

2. ‘शहर का अधिकार’ शहर के प्रत्येक निवासी को शहर में सार्वजनिक स्थानों को वापस लेने (रीक्लेम) एवं सार्वजनिक सहभागिता का अधिकार देता है।

3. शहर का अधिकार’ का आशय यह है कि राज्य, शहर की अनधिकृत बस्तियों को किसी भी लोक सेवा अथवा सुविधा से वंचित नहीं कर सकता।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 3

(c) 1 और 2

(d) 1, 2 और 3

Answer – (C)


82. भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. न्यायिक हिरासत का अर्थ है कि अभियुक्त संबंधित मजिस्ट्रेट की हिरासत में है और ऐसे अभियुक्त को पुलिस स्टेशन के हवालात में रखा जाता है न कि जेल में।

2. न्यायिक हिरासत के दौरान, मामले के प्रभारी पुलिस अधिकारी, न्यायालय की अनुमति के बिना संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ नहीं कर सकते। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

Answer – (B)


83. भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. जब एक कैदी पर्याप्त आधार प्रस्तुत करता है, तो ऐसे कैदी को पैरोल मना नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह उसके अधिकार का मामला बन जाता

2. कैदी को पैरोल पर छोड़ने के लिए राज्य सरकारों के अपने नियम है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

Answer – (B)


84. राष्ट्रीय स्तर पर, अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए कौन-सा मंत्रालय केन्द्रक अभिकरण (नोडल एजेंसी) है?

(a) पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

(b) पंचायती राज मंत्रालय

(c) ग्रामीण विकास मंत्रालय

(d) जनजातीय कार्य मंत्रालय

Answer – (D)


85. कानून को लागू करने के मामले में कोई विधान, जो किसी कार्यपालक अथवा प्रशासनिक प्राधिकारी को अनिर्देशित एवं अनियंत्रित विवेकाधिकार देता है, भारत के संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से किसका उल्लंघन करता है?

(a) अनुच्छेद 14

(b) अनुच्छेद 28

(c) अनुच्छेद 32

(d) अनुच्छेद 44

Answer – (A)


86. भारतीय राज्य व्यवस्था में, निम्नलिखित में से कौन-सी अनिवार्य विशेषता है, जो यह दर्शाती है कि उसका स्वरूप संघीय है?

(a) न्यायपालिका की स्वतंत्रता सुरक्षित है।

(b) संघ की विधायिका में संघटक इकाइयों के निर्वाचित प्रतिनिधि होते हैं।

(c) केन्द्रीय मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय पार्टियों के निर्वाचित प्रतिनिधि हो सकते हैं।

(d) मूल अधिकार न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय है।

Answer – (A)


87. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य शब्द को सर्वोत्तम रूप से परिभाषित करता है?

(a) व्यक्तियों का एक समुदाय, जो बिना किसी बाह्य नियंत्रण के एक निश्चित भूभाग में स्थायी रूप से निवास करता है और जिसकी एक संगठित सरकार है

(b) एक निश्चित भूभाग के राजनैतिक रूप से संगठित लोग, जो स्वयं पर शासन करने, कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने, अपने नैसर्गिक अधिकारों की रक्षा करने तथा अपनी जीविका के साधनों को सुरक्षित रखने का अधिकार रखते हैं।

(c) बहुत से व्यक्ति, जो एक निश्चित भूभाग में बहुत लंबे समय से अपनी संस्कृति, परंपरा और शासन-व्यवस्था के साथ रहते आए हैं

(d) एक निश्चित भूभाग में स्थायी रूप से रह रहा समाज, जिसकी एक केन्द्रीय प्राधिकारी तथा केन्द्रीय प्राधिकारी के प्रति उत्तरदायी कार्यपालिका और एक स्वतंत्र न्यायपालिका है

Answer – (A)


88. भारतीय न्यायपालिका के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. भारत के राष्ट्रपति की पूर्वानुमति से भारत के न्यायमूर्ति द्वारा उच्चतम न्यायालय से सेवानि किसी न्यायाधीश को उच्चतम न्यायालय न्यायाधीश के पद पर बैठने और कार्य करने बुलाया जा सकता है।

2. भारत में किसी भी उच्च न्यायालय को निर्णय के पुनर्विलोकन की शक्ति प्राप्त है, कि उच्चतम न्यायालय के पास है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

Answer – (C)


89. भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारत में केवल एक ही नागरिकता और एक ही अधिवास है।

2. जो व्यक्ति जन्म से नागरिक हो, केवल वही राष्ट्राध्यक्ष बन सकता है।

3. जिस विदेशी को एक बार नागरिकता दे दी गई है. किसी भी परिस्थिति में उसे इससे वंचित नहीं किया जा सकता।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 3

(d) 2 और 3

Answer – (A)


90. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक किसी उदार लोकतंत्र में स्वतंत्रता की सर्वोत्तम सुरक्षा को नियत करता है?

(a) एक प्रतिबद्ध न्यायपालिका

(b) शक्तियों का केन्द्रीकरण

(c) निर्वाचित सरकार

(d) शक्तियों का पृथक्करण

Answer – (D)


91. भारतीय संविधान के अंतर्गत धन का केन्द्रीकरण किसका उल्लंघन करता है?

(a) समता का अधिकार

(b) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व

(c) स्वातंत्र्य का अधिकार है

(d) कल्याण की अवधारणा

Answer – (B)


92. भारत में संपत्ति के अधिकार की क्या स्थिति है?

(a) यह विधिक अधिकार है, जो केवल नागरिकों को

(b) यह विधिक अधिकार है, जो किसी भी व्यक्ति को प्राप्त है

(c) यह मूल अधिकार है, जो केवल नागरिकों कोप्राप्त है

(a) यह न तो मूल अधिकार है, न ही विधिक अधिकार

Answer – (B)


93. 26 जनवरी, 1950 को भारत की बास्तविक सांविधानिक स्थिति क्या थी?

(a) लोकतंत्रात्मक गणराज्य

(b) संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य 

(c) संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न (पंथनिरपेक्ष) लोकतंत्रात्मक गणराज्य

(d) संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य

Answer – (B)


94. सांविधानिक सरकार का आशय क्या है?

(a) किसी राष्ट्र की परिसंघीय संरचना वाली एक प्रतिनिधि सरकार

(b) कोई सरकार, जिसके प्रमुख के पास नाममात्र की शक्तियाँ हों

(c) कोई सरकार, जिसके प्रमुख के पास वास्तविक शक्तियाँ हों

(d) कोई सरकार, जो संविधान की सीमाओं परिबद्ध हो

Answer – (D)


95. भारत के संदर्भ में ‘हल्बी, हो और कुई पद किसी संबंधित हैं?

(a) पश्चिमोत्तर भारत का नृत्यरूप

(b) वाद्ययंत्र

(c) प्रागैतिहासिक गुफा चित्रकला

(d) जनजातीय भाषा

Answer – (D)


96. भारतरत्न और पद्म पुरस्कारों के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. भारतरत्न और पद्म पुरस्कार, भारत के संविधान के अनुच्छेद 18 (1) के अंतर्गत उपाधिया है।

2. वर्ष 1954 में प्रारंभ किए गए पद्म पुरस्कारों को केवल एक बार निलंबित किया गया था।

3. किसी वर्ष-विशेष में भारतरत्न पुरस्कारों की अधिकतम संख्या पाँच तक सीमित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही नहीं है?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) न केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

Answer – (D)


97. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन 1: संयुक्त राष्ट्र पूँजी विकास निधि (यू० एन० सी० डी० एफ०) और आर्बर डे फाउंडेशन ने हाल ही में हैदराबाद को विश्व के 2020 वृक्ष नगर की मान्यता प्रदान की है।

कथन 2: शहरी वनों को बढ़ाने और संपोषित करने के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए हैदराबाद का एक वर्ष के लिए इस मान्यता हेतु चयन किया गया है।

उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

(a) कथन 1 और कथन 2 दोनों सही है और कथन 2, कथन 1 की सही व्याख्या है

(b) कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं, किन्तु कथन 2, कथन 1 की सही व्याख्या नहीं है

(c) कथन 1 सही है, किन्तु कथन 2 सही नहीं है

(d) कथन 1 सही नहीं है, किन्तु कथन 2 सही है।

Answer – (D)


98. वर्ष 2000 में प्रारंभ किए गए लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार (लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. अमरीकी गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स इस पुरस्कार का सर्वप्रथम विजेता थे।

2. अब तक यह पुरस्कार अधिकतर ‘फॉर्मूला वन के खिलाड़ियों को मिला है।

3. अन्य खिलाड़ियों की तुलना में रॉजर फेडरर को यह पुरस्कार सर्वाधिक बार मिला है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही है?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

Answer – (C)


99. 32वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. इस ओलंपिक का आधिकारिक आदर्श वाक्य ‘एक नई दुनिया (A New World)’ है।

2. इस ओलंपिक में स्पोर्ट क्लाइंबिंग, स्कीइंग, स्केटबोर्डिंग, कराटे तथा बेसबॉल को शामिल किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

Answer – (B)


100. आइ० सी० सी० वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. अंतिम दौर में पहुँचने वाली टीमों का निर्धारण, उनके द्वारा जीते गए मैचों की संख्या के आधार पर किया गया।

2. न्यूजीलैंड का स्थान इंग्लैंड से ऊपर था, क्योंकि उसने इंग्लैंड की तुलना में अधिक मैच जीते।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

Answer – (D)

No comments:

Post a Comment